लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी जनपद के खरवहिया-परमोधापुर संपर्क मार्ग पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक डीसीएम चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के खरवहिया-परमोधापुर संपर्क मार्ग पर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक डीसीएम चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर जिले के ऊंच गांव रेहुआ निवासी मेड़ई (उम्र लगभग 40 वर्ष) अपनी डीसीएम गाड़ी लेकर केला लोड करने के लिए परमोधापुर-खरवहिया मार्ग पर आए थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गई। गाड़ी में तेज करंट उतरने के कारण चालक मेड़ई गंभीर रूप से झुलस गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
ग्रामीणों का आरोप, पहले भी दी थी सूचना
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि हादसे वाली जगह पर सड़क नीची है और ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार काफी नीचे लटके हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने पूर्व में भी ढखेरवा पावर हाउस को जर्जर पोल और लटके तारों को दुरुस्त करने की शिकायत की थी, लेकिन विभाग ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और तारों को तत्काल ऊंचा कराने की मांग की है।
क्या कहते हैं जिम्मेदार?
मामले में विद्युत विभाग ढखेरवा के अवर अभियंता या अधिशासी अभियंता का अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पढ़ुआ थाना प्रभारी मोहित पुंडीर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों स्पष्ट हो सकेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि तारों की ऊंचाई और पोल की स्थिति की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बासपार कोठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव पंखे की कुंडी से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।@maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/MJAyItWY2t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026












