बुलंदशहर
बुलंदशहर सिकंदराबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान के तहत थाना सिकन्द्राबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर सिकंदराबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध-विरोधी अभियान के तहत थाना सिकन्द्राबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने को दादूपुर बम्बा की पुलिया के पास से 01 अभियुक्त को 05 किलो 600 ग्राम अवैध गांजे सहित गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 01 लाख रुपये है।
गिरफ्तार अभियुक्त: ईश्वर चन्द पुत्र पूरन सिंह, निवासी ग्राम दादूपुर नीला, थाना सिकन्द्राबाद, जनपद बुलन्दशहर।
कार्रवाई: अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकन्द्राबाद पर मुअसं-586/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है। इसके विरुद्ध पूर्व में मुअसं-342/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिकन्द्राबाद में दर्ज है।
पुलिस टीम: इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 उमेश कुमार, है0का0 शौकीन अली, का0 सुरेन्द्र, का0 दानिश मलिक, रि0का0 शिवम शर्मा की टीम ने अंजाम दिया।
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बासपार कोठी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव पंखे की कुंडी से लटकता हुआ मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।@maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/MJAyItWY2t
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 24, 2026













