सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के जिला क्रीड़ाधिकारी स्टेडियम में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जिला क्रीड़ाधिकारी स्टेडियम में रविवार को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। जिलाधिकारी शिव शरण अप्पा जी के नेतृत्व में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की थीम ”स्वस्थ आयु के लिए योग” निर्धारित की गई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह, डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या और शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/सचिव (सामान्य प्रशासन विभाग, उ0प्र0) अभिषेक प्रकाश उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
स्टेडियम परिसर में मुख्य अतिथि अतुल सिंह, सांसद जगदम्बिका पाल और वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर योग दिवस कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके उपरांत, योगाचार्यों के निर्देशन में उपस्थित जनप्रतिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और भारी संख्या में आए आम नागरिकों व युवाओं ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास और प्राणायाम किया।
जनप्रतिनिधियों ने रेखांकित किया योग का महत्व
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि और उपस्थित विधायकों ने कहा कि योग हमारी प्राचीन ऋषि परंपरा की अनमोल धरोहर है, जो शारीरिक और मानसिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ रखती है। इस वर्ष की थीम के अनुसार, ‘स्वस्थ आयु’ प्राप्त करने के लिए नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग वैश्विक स्तर पर मानव कल्याण का माध्यम बन चुका है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिस बल के जवान, क्रीड़ा संस्थान के खिलाड़ी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में जनपदवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को नियमित योग करने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













