सिद्धार्थनगर: AIMIM की जिला समीक्षा बैठक संपन्न; 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का संकल्प

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सिद्धार्थनगर की एक महत्वपूर्ण जिला समीक्षा बैठक रविवार को शहर के होटल जीपीएस ग्रैंड में जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन सिद्धार्थनगर की एक महत्वपूर्ण जिला समीक्षा बैठक रविवार को शहर के होटल जीपीएस ग्रैंड में जिला अध्यक्ष निशात अली की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले के भीतर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन पर जोर

समीक्षा बैठक के दौरान जिले की सभी ब्लॉक और सेक्टर स्तरीय कमेटियों के अब तक के कार्यों की गहन समीक्षा की गई। संगठन को और अधिक धारदार बनाने के लिए जिला नेतृत्व ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जल्द से जल्द बूथ स्तर तक की कमेटियों का गठन सुनिश्चित करें। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निशात अली ने स्पष्ट संदेश दिया कि 2027 के चुनावी रण को जीतने के लिए पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को अभी से युद्धस्तर पर जुटकर संगठन की नीतियों को धरातल पर उतारना होगा।

विभिन्न विधानसभा प्रभारियों व पदाधिकारियों ने रखी बात

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इटवा विधानसभा अध्यक्ष हिदायतुल्लाह शम्सी, शोहरतगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. उबैद उल्लाह हाशमी, बांसी विधानसभा अध्यक्ष आसिफ इक़बाल, कपिलवस्तु विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष शादाब खान और डुमरियागंज विधानसभा अध्यक्ष शम्स तबरेज खान ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इसके साथ ही जिला मुख्य महासचिव नईम अख्तर अंसारी, महासचिव रिजवान जफ़रुल्लाह, जिला महासचिव इरफ़ान अहमद, जिला सचिव आफताब अहमद, जिला महासचिव हाजी सिराजुद्दीन और शहज़ाद सिद्दीकी ने भी संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों और नगर अध्यक्षों ने भी संगठन की मजबूती को लेकर अपनी बात कही।

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से मेराज अहमद, मोहम्मद शाहनवाज अहमद, इजहार अहमद, इजहार उल हक़, मुबारक अली, निसार सिद्दीकी, आतिफ अख्तर खान, सलाम खान, जाहिरुद्दीन, मुजीब उर रहमान सहित पार्टी के तमाम सक्रिय कार्यकर्ता, क्षेत्रीय पदाधिकारी और गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.