बलिया: 600 सीएससी केंद्रों पर ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ का सफल आयोजन, 25 हजार किसानों ने सुना प्रधानमंत्री का संबोधन

बलिया

बलिया जनपद के कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद के कॉमन सर्विस सेंटर्स पर “पीएम किसान उत्सव दिवस” का व्यापक और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के कृषि मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद के कॉमन सर्विस सेंटर्स पर “पीएम किसान उत्सव दिवस” का व्यापक और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलिया जनपद के लगभग 600 सीएससी केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया, जिसे क्षेत्र के करीब 25,000 किसानों ने लाइव देखा और सुना। सभी किसान ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ की 23वीं किस्त जारी होने के इस ऐतिहासिक अवसर के गवाह बने।

सीएससी के जिला प्रबंधक तौसीफ अहमद ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की यह संस्था विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करती है। इसी कड़ी में प्राप्त निर्देशों के आधार पर जनपद की सभी न्याय पंचायतों में इस सजीव प्रसारण को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के तुरंत बाद बड़ी संख्या में पात्र किसानों ने अपने बैंक खातों में आई सम्मान निधि की राशि को सीएससी के ‘डिजी पे वेब’ (DigiPay Web) एप्लिकेशन के माध्यम से सुगमता से निकाला। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल वित्तीय सेवाओं की सहज उपलब्धता सुनिश्चित हुई और किसानों को बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़े।

जिला प्रबंधक ने आगे बताया कि कार्यक्रम के दौरान सीएससी केंद्रों पर किसानों के साथ समूह फोटो और अन्य गतिविधियों का दस्तावेजीकरण कर उसे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रिपोर्टिंग के लिए अपलोड किया गया। उन्होंने सभी ग्राम स्तरीय उद्यमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर ग्रामीण भारत में डिजिटल सेवाओं, वित्तीय समावेशन और योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का एक मजबूत माध्यम बन चुके हैं।

इस वृहद कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला प्रबंधक तौसीफ अहमद के साथ रमेश वर्मा, राजू पांडेय, मुर्शिद अंसारी, सोनू सिंह, गजेंद्र सिंह, सुनील कुमार, पंकज रौनियार, अनिल गुप्ता सहित जनपद के सैकड़ों वीएलई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.