बुलंन्दशहर
बुलंन्दशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रूठा स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंन्दशहर के अनूपशहर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रूठा स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के जाने माने समाजसेवी शिवा विजय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिवा विजय ने मंदिर परिसर में पहुंचकर सबसे पहले विधि विधान से भगवान शनिदेव का पूजन किया। उन्होंने शनिदेव की प्रतिमा पर तेलाभिषेक कर पुष्प माला अर्पित की और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मूर्ति स्थापना के बाद मंदिर समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में शिवा विजय ने स्वयं अपने हाथों से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और सेवा कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि शनिदेव न्याय के देवता हैं। उनकी कृपा से ही सभी के कष्ट दूर होते हैं। मेरी कामना है कि शनिदेव की कृपा दृष्टि अनूपशहर क्षेत्र के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि आए।
इस धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान, मंदिर समिति के पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। देर शाम तक भक्तों का भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए तांता लगा रहा।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026












