गुलरा अग्निकांड पीड़ितों से मिले विधायक रमेश सिंह, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

जौनपुर

जौनपुर जनपद के खुटहन क्षेत्र की ग्रामसभा गुलरा में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों से क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने मुलाकात कर ढांढस बंधाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद के खुटहन क्षेत्र की ग्रामसभा गुलरा में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों से क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने मुलाकात कर ढांढस बंधाया। विधायक सीधे पीड़ित राजेश निषाद के प्रभावित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने घटनास्थल का बारिकी से निरीक्षण कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से बातचीत की।

विधायक रमेश सिंह ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही विधायक ने तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित परिवार को अविलंब सरकारी मुआवजा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विधायक के इस दौरे से पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा और उम्मीद जगी। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार को जल्द से जल्द उचित आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.