बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद की न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में शहादत-ए-इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद की न्याय पंचायत सूरजपुर मखैना में शहादत-ए-इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 26 जून को गांव सूरजपुर मखैना से मोहर्रम का मुख्य जुलूस प्रारंभ होकर पारंपरिक मार्ग से होता हुआ कर्बला में संपन्न होगा।
जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना जाकिर हुसैन ने बताया कि यह आयोजन आपसी भाईचारे का प्रतीक है, जिसमें क्षेत्र के करीब 24 गांवों के लोग शामिल होकर सौहार्द का परिचय देते हैं। स्थानीय ग्रामीणों आरिफ गुरू, डॉ. आबिद हुसैन, डॉ. जावेद, शानू खान, इब्राहिम, हसनैन और अकील खान ने प्रशासन से शांति व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
वहीं, ग्राम प्रधान मोनू कुमार ने मोहर्रम से पूर्व गांव में विशेष साफ-सफाई, जर्जर मार्गों की मरम्मत और पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है, ताकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













