जौनपुर
जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे जालकपुर घाट पर नदी में नहाने गईं छह सहेलियों में से दो चचेरी बहनें गहरे पानी में डूब गईं,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे जालकपुर घाट पर नदी में नहाने गईं छह सहेलियों में से दो चचेरी बहनें गहरे पानी में डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, उन्हें बचाने के प्रयास में एक अन्य किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

ग्राम प्रधान त्रिषिराज यादव के अनुसार, पनिहरियां पुरवा की छह किशोरियां शिवमंदिर के पास स्नान कर रही थीं, तभी अचानक वे गहरे गड्ढे की ओर चली गईं। इस हादसे में 16 वर्षीय पिंकी उर्फ गुड़िया और 17 वर्षीय शिवांगी गहरे पानी में समा गईं। दोनों को डूबता देख बचाने उतरी 17 वर्षीय गुंजा भी पानी में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पिंकी और शिवांगी की सांसें थम चुकी थीं। मृतका पिंकी ने इसी वर्ष इंटर और शिवांगी ने हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं। सूचना पर पहुंची जलालपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य तीन सहेलियां सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के आर्थिक शोषण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी हड़कंप मचा दिया। pic.twitter.com/gYIS0Kz5HM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026











