जौनपुर: RE-NEET परीक्षा और योग दिवस को लेकर 21 जून को ट्रैफिक डायवर्जन, भारी वाहनों की नो-एंट्री

जौनपुर

जौनपुर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित RE-NEET UG-2026 परीक्षा और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को देखते हुए 21 जून को शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित RE-NEET UG-2026 परीक्षा और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को देखते हुए 21 जून को शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं (मेडिकल, पेट्रोल, गैस) को इससे छूट रहेगी।

21 जून को जिले के 17 केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से RE-NEET परीक्षा होगी, जबकि सुबह 5 बजे से शाही किला परिसर में मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके मद्देनजर पॉलिटेक्निक चौराहा, सिपाह, जोगियापुर, बदलापुर पड़ाव और शाहगंज पड़ाव जैसे प्रमुख प्रवेश बिंदुओं से मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।

प्रमुख पार्किंग और डायवर्जन व्यवस्था
बसों व VVIP वाहनों के लिए: सिया इंटर कॉलेज में बसों और राइबर अब्बास में VVIP पार्किंग बनाई गई है।

डायवर्जन: सिपाह, सुतरहट्टी और चहारसू तिराहे से किला मार्ग पर केवल योग कार्यक्रम के वाहनों को अनुमति मिलेगी। अटाला और नगर पालिका दक्षिणी गेट से किला मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा। मानिक चौक से आने वाले वाहनों को राजमहल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.