जौनपुर
जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनकी बहन सौम्या बिंद का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उनकी बहन सौम्या बिंद का धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सौम्या ने साफ किया है कि जब तक प्रशासन आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजता, उनका प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

बीती 1 मई को बारात ले जाते समय दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट मृतक की बहन और ग्रामीणों ने गुरुवार से प्रदर्शन शुरू किया। सौम्या बिंद का आरोप है कि प्रशासन द्वारा आरोपियों के घर गिराने का आदेश होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, बल्कि पुलिस केवल झूठे आश्वासन देकर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
हाईकोर्ट से आरोपी को मिली अंतरिम राहत
इस बीच, मामले के नामजद व इनामी आरोपी भोले राजभर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से 60 दिनों की अंतरिम राहत मिल गई है। खेतासराय थाने में दर्ज मुकदमे को रद्द करने की राजभर की याचिका को अदालत ने खारिज तो कर दिया, लेकिन उसे 60 दिनों के भीतर निचली अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस अवधि के दौरान उसकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है, जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश और बढ़ गया है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहां विदेश भेजने के नाम पर बेरोजगार युवाओं के आर्थिक शोषण के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सदर थाना क्षेत्र के सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने अचानक छापेमारी कर भारी हड़कंप मचा दिया। pic.twitter.com/gYIS0Kz5HM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 19, 2026













