लेखपाल पर जमीन पैमाइश के लिए 30 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप, विधायक से शिकायत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर बनकटिया निवासी सुखलाल गुप्ता ने क्षेत्रीय लेखपाल अलका सिंह पर जमीन की पैमाइश के बदले 30 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर बनकटिया निवासी सुखलाल गुप्ता ने क्षेत्रीय लेखपाल अलका सिंह पर जमीन की पैमाइश के बदले 30 हजार रुपये मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

सुखलाल के अनुसार, उनके भाइयों के बीच पैतृक भूमि को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा है। करीब सात साल चले मुकदमे के बाद अपर आयुक्त न्यायिक (गोरखपुर) न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए पैमाइश का आदेश दिया था। आरोप है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद लेखपाल ने रुपयों की मांग की। रिश्वत न देने के कारण छह माह बाद भी पैमाइश नहीं हो सकी और उन्हें कब्जा नहीं मिल पाया।

शुक्रवार को पीड़ित ने पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। उधर, लेखपाल अलका सिंह ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद बताया है। एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है और जल्द ही इसका निस्तारण कराया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.