महराजगंज: विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा! बिना अनुमति इंटरव्यू करा रही एजेंसी पर पुलिस का छापा, भारी मात्रा में पासपोर्ट बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जीवाड़ा का भंडाफोड़ किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सतभरिया स्थित ‘डायसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर’ पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जीवाड़ा का भंडाफोड़ किया है। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस सेंटर पर अचानक छापेमारी की।

जानकारी के अनुसार, यह एजेंसी बिना किसी प्रशासनिक व आधिकारिक अनुमति के रूस (रशिया), ओमान और दुबई जैसे देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं का इंटरव्यू ले रही थी। यह पूरा कारोबार भोले-भाले युवाओं के आर्थिक शोषण का बड़ा माध्यम बन चुका था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में पासपोर्ट, संदिग्ध दस्तावेज और कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद सेंटर संचालकों और संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है और सभी को आवश्यक कागजातों के साथ थाने लाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.