सिद्धार्थनगर: खाद दुकान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, मूल्य सूची न होने पर नोटिस के निर्देश; ओवररेटिंग पर दी चेतावनी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और खाद बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने सनई स्थित ‘शुभम खाद भंडार’ का औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने दुकान में मौजूद उर्वरकों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और अभिलेखों की गहन जांच की।

मूल्य सूची गायब मिलने पर जताई नाराजगी, नोटिस जारी करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने दुकान के भौतिक स्टॉक का सत्यापन किया और वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया। जांच के दौरान पाया गया कि दुकान के बाहर किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक सूचना बोर्ड और उर्वरकों की मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम ने संबंधित विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के मंशानुसार प्रत्येक विक्रेता को स्टॉक और रेट लिस्ट बोर्ड पर प्रदर्शित करना अनिवार्य है, ताकि किसानों को निर्धारित दरों की सही जानकारी मिल सके। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नियमों का उल्लंघन मानी जाएगी।

टैगिंग और ओवररेटिंग पर सख्त रुख

डीएम ने विक्रेता को कड़े निर्देश दिए कि किसानों को उर्वरक केवल निर्धारित सरकारी दरों पर ही बेचे जाएं। खाद के साथ जबरन अन्य उत्पाद या दवाइयां लेने के लिए बाध्य न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ओवररेटिंग, कालाबाजारी या किसानों पर दबाव बनाने की कोई भी शिकायत मिली, तो संबंधित डीलर के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी प्रशासनिक व कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

किसान इन नंबरों पर सीधे दर्ज कराएं शिकायत

जिलाधिकारी ने कहा कि खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता पर कृषि विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से अपील की कि यदि कोई विक्रेता तय मूल्य से अधिक पैसे मांगता है या खाद देने में आनाकानी करता है, तो इसकी शिकायत छुपाएं नहीं। किसान इसकी सीधी सूचना जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417530 अथवा जिला कृषि अधिकारी के मोबाइल नंबर 7839882270 पर दे सकते हैं। शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.