सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ के पंचायत सहायकों ने विधायक विनय वर्मा को सौंपा ज्ञापन; मानदेय ₹27 हजार करने और स्थायीकरण की मांग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने गुरुवार को अपनी पांच सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर अपना सुर बुलंद किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने गुरुवार को अपनी पांच सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर अपना सुर बुलंद किया है। पंचायत सहायक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में लामबंद हुए दर्जनों पंचायत सहायकों ने शोहरतगढ़ टीचर्स कॉलोनी स्थित विधायक आवास पर पहुंचकर विधायक विनय वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। विधायक ने सभी की पीड़ा को ध्यान से सुना और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया।

₹6,000 में परिवार चलाना नामुमकिन, मानदेय हो ₹27,000

विधायक विनय वर्मा को अपनी समस्याओं से रूबरू कराते हुए पंचायत सहायकों ने कहा कि वे ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने में रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रहे हैं। पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करने के बावजूद, मौजूदा कमरतोड़ महंगाई के इस दौर में उन्हें मात्र 6,000 रुपये मासिक मानदेय मिल रहा है, जो कि बेहद अपर्याप्त है।

पंचायत सहायकों की 5 मुख्य मांगें

मानदेय में वृद्धि और स्थायीकरण: मासिक मानदेय को ₹6,000 से बढ़ाकर सीधे ₹27,000 प्रति माह किया जाए और उनकी सेवाओं को स्थायी (Regularize) किया जाए।

विवाहित महिलाओं का ट्रांसफर: जिन महिला पंचायत सहायकों की शादी हो चुकी है, उन्हें विशेष स्थानांतरण नीति के तहत उनके ससुराल की ग्राम पंचायत में ही तैनात किया जाए।

कैशलेस और मुफ्त चिकित्सा: सभी पंचायत सहायकों का अनिवार्य स्वास्थ्य बीमा कराया जाए और सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर उनके व उनके आश्रित परिजनों के लिए ‘कैशलेस स्वास्थ्य उपचार योजना’ लागू की जाए।

आश्रितों को सरकारी नौकरी: किसी अनहोनी की स्थिति में पंचायत सहायक के आश्रित परिजनों को भरण-पोषण के लिए सरकारी नौकरी का प्रावधान हो।

मूलभूत सुविधाएं: डिजिटलाइजेशन के इस दौर में काम के बढ़ते दबाव के अनुरूप सुविधाएं और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

सीएम योगी के समक्ष रखेंगे आपकी बात विधायक विनय वर्मा
पंचायत सहायकों की जायज मांगों और दर्द को समझते हुए अपना समर्थन जताते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा

आप सभी ग्रामीण विकास की मुख्य कड़ी हैं। इस महंगाई में इतने कम मानदेय पर काम करना वाकई चुनौतीपूर्ण है। मैं आप सभी की इन पांच सूत्रीय मांगों को पूरी मजबूती के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखूंगा और शासन स्तर से इनका हरसंभव सकारात्मक समाधान कराने का प्रयास करूंगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान यह रहे मौजूद

विधायक के इस सकारात्मक आश्वासन के बाद पंचायत सहायकों ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही उनके हक में बड़ा फैसला लेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष (पंचायत सहायक) जीवन सिंह राजपूत, अमरदीप वैभव, शोहरतगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा, रामनयन, जयकुमार, नेहा शर्मा और वंदना सहित भारी संख्या में ब्लॉक के पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.