बानगंगा बैराज में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी शोहरतगढ़ पुलिस

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बानगंगा बैराज में गुरुवार को पानी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के स्थानीय शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बानगंगा बैराज में गुरुवार को पानी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नदी में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई।

ग्रामीणों द्वारा मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शोहरतगढ़ थाने के उपनिरीक्षक  संतोष कुमार यादव पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया और उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, काफी प्रयासों के बाद भी खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए भेज दिया है।

पहचान के लिए पुलिस की अपील

शोहरतगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी इस युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो वे तत्काल प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह (मोबाइल नंबर: 9454404241) अथवा उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव (मोबाइल नंबर: 8299138528) को सूचित करने का कष्ट करें, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.