औरैया में जुआ खेलते 4 आरोपी गिरफ्तार, दिबियापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

औरैया

औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिबियापुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिबियापुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए जुआ खेल रहे 4 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार, दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के आगे नुमाइश ग्राउंड के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया।

इस मामले में दिबियापुर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 230/2026 के तहत धारा 13 (जुआ अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। सफलता पाने वाली इस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक  अरुण कुमार, कांस्टेबल शशिकांत और कांस्टेबल अर्जुन सिंह शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.