औरैया
औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिबियापुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिबियापुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए जुआ खेल रहे 4 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में अंजाम दी गई। पुलिस के अनुसार, दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन के आगे नुमाइश ग्राउंड के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया।
इस मामले में दिबियापुर थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 230/2026 के तहत धारा 13 (जुआ अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। सफलता पाने वाली इस पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार, कांस्टेबल शशिकांत और कांस्टेबल अर्जुन सिंह शामिल रहे।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026












