बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र 67 के ग्राम भीकनपुर में सोमवार को शोक की लहर के बीच समाजसेवी शिवा विजय जुगेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र 67 के ग्राम भीकनपुर में सोमवार को शोक की लहर के बीच समाजसेवी शिवा विजय जुगेंद्र सिंह के निवास पर पहुंचे। जुगेंद्र सिंह नेताजी के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही वे तुरंत भीकनपुर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।
शिवा विजय ने दिवंगत नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिजनों से कहा कि जुगेंद्र सिंह नेताजी का निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमेशा समाजहित और जनसेवा के कार्यों में आगे रहते थे।
इस दौरान शिवा विजय भावुक हो गए और कहा कि ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को यह असीम दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति।
शोक संवेदना के समय ग्राम प्रधान, क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिक, स्थानीय कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
गौरतलब है कि शिवा विजय लंबे समय से अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हैं। वे लगातार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और सुख-दुख में क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहते हैं।
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026













