मोहाना
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुल्हा शुमाली (टोला पिपरहवा) में बुधवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ प्रेम-प्रसंग और पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक का शव सुबह घर की छत पर खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस जघन्य हत्याकांड से पूरे गांव में सन्नाटा और दहशत का माहौल है।
प्राप्त विवरण के अनुसार, मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। मुकेश रोज की तरह मंगलवार की रात को भोजन करने के बाद घर की छत पर सोने के लिए गया था। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक नीचे नहीं उतरा, तो उसकी मां उसे जगाने के लिए छत पर पहुंचीं। वहाँ का खौफनाक मंजर देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।
खून से लथपथ शव देख चीख पड़ी मां
छत पर मुकेश का लहूलुहान शव देखकर मां जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। मां की रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आस-पड़ोस के ग्रामीण दौड़कर छत पर पहुंचे। युवक की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या को देख ग्रामीणों ने बिना देर किए तत्काल इसकी सूचना स्थानीय मोहाना थाना पुलिस को दी।
गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थानाध्यक्ष का बयान: घटना की सूचना मिलते ही मोहाना थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश और प्रेम-प्रसंग को लेकर मुकेश की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों से प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर गांव के ही तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026













