बुलंदशहर:भूड़ चौराहा पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किया वृक्षारोपण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के भूड़ चौराहा पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के भूड़ चौराहा पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपने करकमलों से पौधरोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन भी किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान माँ के सम्मान के साथ पर्यावरण को बचाने की एक अनूठी पहल है। हर व्यक्ति को अपनी माँ के नाम एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, जिलाध्यक्ष विकास चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, सांसद डॉ. भोला सिंह, विधायकगण, पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया ने कहा कि जिला पंचायत पूरे जनपद में अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग करेगी और लगाए गए पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.