बुलंदशहर
बुलंदशहर सनातन धर्म के संरक्षण और गौ-माता की रक्षा के संकल्प के साथ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज बुलंदशहर पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर सनातन धर्म के संरक्षण और गौ-माता की रक्षा के संकल्प के साथ जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज बुलंदशहर पहुंचे। यहाँ के ‘कलश होटल’ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया।
यह आयोजन उनके देशव्यापी 81 दिवसीय ‘गविमति’ (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा के तहत किया गया। मंच से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने गौ-रक्षा और धर्म जागरण पर विशेष बल दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर इस अलख को जगाने का अपना दृढ़ संकल्प दोहराया।
इस धार्मिक आयोजन में भारी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शंकराचार्य के आह्वान पर उपस्थित जनसैलाब ने पूरी निष्ठा से गौ-संरक्षण और सनातन धर्म की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। पूरा परिसर ‘गौ-माता की जय’ और धार्मिक उद्घोषों से गुंजायमान रहा।













