बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के गुलावठी आगामी मोहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुलावठी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी आगामी मोहर्रम पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुलावठी कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध लोगों के बीच मोहर्रम जुलूस के रूट और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
कोतवाल धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने आयोजनकर्ताओं से अपील की कि सुरक्षा के मद्देनजर ताजियों की लंबाई ज्यादा न रखी जाए। साथ ही उन्होंने बिजली विभाग को जुलूस मार्ग पर लटके तारों को कसने और दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि कोई दुर्घटना न हो।
बैठक में नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, सभासद संजीव गोयल, हैप्पी वर्मा, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र कंसल, अनुराग तोमर, नगर इंचार्ज संजेश यादव और सब-इंस्पेक्टर अनुज कटियार सहित कई पुलिस अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नौतनवा में आवारा कुत्तों का आतंक: नेपाल बॉर्डर पर दहशत, विदेशी पर्यटकों में बिगड़ी छविhttps://t.co/hYKkotSRXM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 13, 2026












