बुलंदशहर
बुलंदशहर क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रवास कार्यक्रम के तहत बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह डिबाई विधानसभा के पावन तट रामघाट पहुंचे। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर क्षेत्र में जनसंपर्क और प्रवास कार्यक्रम के तहत बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह डिबाई विधानसभा के पावन तट रामघाट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जन चौपाल का आयोजन कर स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
सांसद ने क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, प्रबुद्ध और सम्मानित परिवारों से संवाद कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और ऐतिहासिक उपलब्धियों की जानकारी साझा की। इसी कड़ी में डॉ. भोला सिंह विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक महामंडलेश्वर स्वामी सुरेंद्रानंद गिरी जी महाराज के रामघाट स्थित आश्रम पहुंचे।
वहां उन्होंने महामंडलेश्वर महाराज जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक व सामाजिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान सांसद ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।













