जौनपुर
जौनपुर 14 जून सदर कोतवाली जौनपुर में नवनियुक्त कोतवाल सुनीता सिंह जी से आज ‘वॉयस ऑफ न्यूज 24’ की टीम ने एक शिष्टाचार भेंट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।
जौनपुर 14 जून सदर कोतवाली जौनपुर में नवनियुक्त कोतवाल सुनीता सिंह जी से आज ‘वॉयस ऑफ न्यूज 24’ की टीम ने एक शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान वॉयस ऑफ न्यूज 24 के जौनपुर ब्यूरो चीफ तारिक अली खान और कोतवाल साहिबा के बीच आगामी मोहर्रम पर्व और सावन की कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व न्यूज कवरेज को लेकर विस्तृत बातचीत हुई।
मुलाकात के दौरान तय हुआ कि इन दोनों बड़े पर्वों के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और पल-पल की अपडेट जनता तक पहुँचाने के लिए वॉयस ऑफ न्यूज 24 की टीम मुस्तैद रहेगी और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर ग्राउंड जीरो से लगातार न्यूज कवरेज करेगी।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर ब्यूरो चीफ के साथ वॉयस ऑफ न्यूज 24 के कई वरिष्ठ रिपोर्टर्स और टीम के सदस्य भी मुख्य रूप से मौजूद रहे, जिनमें इशरत हुसैन, मनोज सेठ, डॉ. त्रिभुवन नाथ, शमशुद जुहा, कमर अब्बास, अखिलेश मौर्य, देवदश गुप्ता एवं खालिद आदि शामिल रहे।














