राजघाट के वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में राम कथा शुरू, भव्य कलश यात्रा से गूंजा नगर

बुलंदशहर

बुलंदशहर  डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट स्थित प्रसिद्ध वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय भव्य श्री राम कथा का शुभारंभ हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर  डिबाई विधानसभा क्षेत्र के राजघाट स्थित प्रसिद्ध वन खंडेश्वर महादेव मंदिर में नौ दिवसीय भव्य श्री राम कथा का शुभारंभ हो गया है। रविवार से शुरू हुआ यह धार्मिक अनुष्ठान आगामी सोमवार तक चलेगा। कथा के भव्य शुभारंभ से पूर्व नगर में एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

यह कलश यात्रा वन खंडेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर राजघाट के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी और वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। यात्रा की शुरुआत से पहले विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश का विधिवत पूजन-अर्चन कराया गया।

वन खंडेश्वर महादेव मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी महाराज ने बताया कि यह नौ दिवसीय दिव्य राम कथा है, जिसमें विख्यात कथावाचक ब्रह्मदेव पाठक (नवीपुर खेड़िया, बुलंदशहर) श्रद्धालुओं को अपनी अमृतमयी वाणी से कथा का रसपान कराएंगे।

इस धार्मिक उत्सव के दौरान आगरा से आए भानू कुमार व राधा बंसल, अनिल कुमार गुप्ता, विनोद पंडित, मनीष गोस्वामी (बबराला), सोमदत्त शर्मा (पिलखाना), होशियार सिंह और दिवाकर गोस्वामी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.