महराजगंज
महराजगंज जनपद की ठूठीबारी थाना पुलिस ने लंबे समय से कानून की नजरों से बचकर भाग रहे एक शातिर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की ठूठीबारी थाना पुलिस ने लंबे समय से कानून की नजरों से बचकर भाग रहे एक शातिर वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में ठूठीबारी पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग और अपराधियों की तलाश में मुस्तैद थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने गौतम नगर चौराहा ठूठीबारी से अभियुक्त गोलू गौतम (उम्र लगभग 28 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय रामअवध को धर दबोचा।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ वर्ष 2015 में दर्ज मुकदमा संख्या 924/15 के तहत धारा 363, 366, 376, 504 और 506 के मामले में वारंट जारी था और वह पिछले 7 वर्षों से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है। इस कामयाबी में ठूठीबारी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय और कांस्टेबल बलवंत यादव की मुख्य भूमिका रही।













