मोहर्रम, सावन और कावड़ यात्रा को लेकर रामघाट में पीस कमेटी की बैठक, शांति बनाए रखने पर दिया गया जोर

बुलंदशहर

बुलंदशहर थाना रामघाट मै आगामी मोहर्रम पर्व, सावन माह और कावड़ यात्रा के मद्देनजर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से रामघाट थाना प्रांगण में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बुलंदशहर थाना रामघाट मै आगामी मोहर्रम पर्व, सावन माह और कावड़ यात्रा के मद्देनजर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से रामघाट थाना प्रांगण में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने की।

 

थाना प्रभारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोहर्रम, सावन और कावड़ यात्रा हमारे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं। इन पर्वों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी समुदायों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों से सावधान रहें।

 

शुक्ला ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

बैठक में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और तुरंत पुलिस को सूचना देने पर भी जोर दिया गया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे त्योहारों के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और कावड़ियों की सुविधा का ध्यान रखें। साथ ही उन्होंने सभी धर्मगुरुओं और ग्राम प्रधानों से अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

 

इस अवसर पर एसएसआई कृष्णपाल सिंह, उप निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, रामघाट पुलिस चौकी प्रभारी मोहित कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान, धर्मगुरु और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम प्रधान पति लक्ष्मण शर्मा, अमित शर्मा, इंद्रपाल सिंह यादव, अशरफ उर्फ गुड्डू खां, वीरपाल सिंह यादव, महेंद्र सिंह, रमाशंकर, महेश पाठक आदि ने भी भाग लिया और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.