महराजगंज: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, केस दर्ज

महराजगंज

महराजगंज सोनौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है।

महराजगंज सोनौली कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने सोनौली थाने में दी लिखित तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार की शाम उनकी नाबालिग पुत्री को साबिर अली निवासी डोगहरा (थाना परसा मलिक) बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस की शरण ली। परिजनों की तहरीर के आधार पर सोनौली पुलिस ने आरोपी साबिर अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए सोनौली कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.