बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर गांव में मामूली कहासुनी के बाद चार दबंगों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ थाना क्षेत्र के वैर गांव में मामूली कहासुनी के बाद चार दबंगों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। मारपीट की यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।
जानकारी के अनुसार, वैर निवासी जीशान पुत्र वाहिद अपने घर के बाहर टहल रहा था। तभी शराब के नशे में धुत चार दबंग वहां पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने जीशान पर हमला कर दिया। पीड़ित जान बचाकर अपने घर में भागा, लेकिन आरोपी घर के भीतर घुस गए और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से उसे लहूलुहान कर दिया।
इस हमले में जीशान को गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पीड़ित का उपचार कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थाना प्रभारी सरजेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।













