बलिया
बलिया बाबा बालखंडी नाथ धाम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव परिवार की महिमा का वर्णन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया बाबा बालखंडी नाथ धाम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिव परिवार की महिमा का वर्णन किया। कथा से पूर्व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उनकी माता तेतरी देवी व परिजनों ने व्यासपीठ का पूजन किया।
पंडित मिश्रा ने कहा कि भगवान शिव का परिवार प्रेम, त्याग, समर्पण और स्वीकार्यता का अनूठा प्रतीक है, इसीलिए इसे विशेष रूप से ‘शिव परिवार’ कहा जाता है। यह समाज को एकता और पारिवारिक मूल्यों का संदेश देता है। उन्होंने मछली-जल और महाभारत के द्रौपदी प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा कि जो सच्चे मन से ईश्वर की शरण में जाता है, उसकी रक्षा भगवान स्वयं करते हैं।
देर रात मंदिरों में किए दर्शन
कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच नगर के प्रसिद्ध भृगु व बालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान उनके साथ मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। मंदिर में कथावाचक को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।













