औरैया: हर घर स्वच्छ जल पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता: साइड इंजीनियर कमलेश कुमार

औरैया

औरैया भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना हमारी मुख्य प्राथमिकता है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना हमारी मुख्य प्राथमिकता है। इसके लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह बात जल जीवन मिशन के अछल्दा साइड इंजीनियर कमलेश कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में टोंटी से आपूर्ति हो रहे जल का निरीक्षण करते हुए कही।

निरीक्षण के दौरान साइड इंजीनियर ने बताया कि ग्रामीणों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी मिले, इसके लिए समय-समय पर जल की गुणवत्ता की जांच की जाती है। पानी को बैक्टीरिया मुक्त और संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए उसमें उचित दवा (क्लोरीनेशन आदि) भी मिलाई जा रही है, ताकि सरकार की मंशा के अनुरूप लोगों की सेहत दुरुस्त रहे।

वहीं, क्षेत्रीय जनता ने भी साइड इंजीनियर कमलेश कुमार के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वे स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और तुरंत उनका समाधान कराते हैं। इस निरीक्षण के मौके पर सुरक्षा गार्ड धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित जल जीवन मिशन का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.