खुर्जा-बुलंदशहर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, घायलों को समय रहते पहुंचाया गया अस्पताल 

बुलंदशहर

बुलंदशहर  खुर्जा मै शनिवार देर शामको को खुर्जा-बुलंदशहर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, 

 

 

बुलंदशहर  खुर्जा मै शनिवार देर शामको को खुर्जा-बुलंदशहर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसने राहगीरों को झकझोर कर रख दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण दो वाहन आपस में टकरा गए, जिससे दोनों वाहनों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। समाजसेवी गौरव जयराम प्रधान भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। समय पर मिली मदद से घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

इस घटना के बाद गौरव प्रधान ने आम जनता से एक विशेष अपील की है। उन्होंने कहा, “सड़क पर चलते समय थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा बन सकती है। और अगर कभी कोई दुर्घटना सामने आए तो तमाशबीन न बनें। तुरंत डायल 112 या एंबुलेंस सेवा 108 पर कॉल करें। अगर आप खुद घायल को अस्पताल तक पहुंचा सकते हैं तो जरूर पहुंचाएं। जीवन बहुत अनमोल है, यह आपका हो या किसी और का, इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

 

गौरव जयराम प्रधान, भाईपुर निवासी, सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते हैं। वह खुर्जा ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान संगठन, प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस और खुर्जा विधानसभा-70 से जुड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों ने उनकी तत्परता और मानवता की सराहना की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.