हापुड़
हापुड़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. हेमलता और एक बाबू पर वेतन जारी करने के नाम पर 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. हेमलता और एक बाबू पर वेतन जारी करने के नाम पर 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया। पूर्व सीएमओ द्वारा फेसबुक पर पोस्ट डालकर लगाए गए हापुड़ जिले के स्वास्थ्य विभाग में उस समय हड़कंप मच गया, जब सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने जिला संयुक्त चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. हेमलता और एक बाबू पर वेतन जारी करने के नाम पर 75 हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया। पूर्व सीएमओ द्वारा फेसबुक पर पोस्ट डालकर लगाए गए इन आरोपों के बाद महकमे में खलबली मची है।इन आरोपों के बाद महकमे में खलबली मची है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. सुनील त्यागी मार्च 2026 में सीएमओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे, जिसके बाद शासन के आदेश पर उन्हें जिला अस्पताल में अपनी सेवाएं देनी थीं। डॉ. त्यागी का आरोप है कि पद छोड़ने के दौरान उन्होंने सीएमएस के पति को कार्यवाहक सीएमओ का चार्ज नहीं दिया था, जिसके चलते उनसे रंजिश रखी जा रही है। इसी द्वेष भावना के कारण उनका अप्रैल और मई महीने का वेतन रोक दिया गया और इसे जारी करने के बदले मोटी रकम की मांग की गई।
सीएमएस डॉ. हेमलता का पलटवार
“लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार और झूठे हैं। पूर्व सीएमओ ने अस्पताल में अपनी ज्वाइनिंग से जुड़े जरूरी दस्तावेज ही जमा नहीं कराए हैं। बिना कागजी कार्रवाई के वेतन जारी करना संभव नहीं है। वह बिना किसी सूचना के लंबे समय तक गायब रहते हैं।”













