सिद्धार्थनगर : मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आई बाइक, दो लोगों की दर्दनाक मौत; तेज रफ्तार पर उठे सवाल

मोहाना (सिद्धार्थनगर)

जनपद सिद्धार्थनगर के मोहाना क्षेत्र अंतर्गत पन्नी गांव के पास हादसा, मुंडन से लौट रहे थे दोनों मृतक; ग्रामीणों ने अवैध खनन और डंपरों की रफ्तार पर जताई चिंता, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

जनपद सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पन्नी गांव के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, चनरैया गांव निवासी 35 वर्षीय राम जीवन और नेपाल निवासी 26 वर्षीय दशरथ नेपाली नंबर की मोटरसाइकिल से लुंबिनी में एक मुंडन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे पन्नी गांव के पास उनकी बाइक मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जिले में चल रहे मिट्टी खनन और डंपरों की तेज रफ्तार को लेकर चिंता जताई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिक फेरे लगाने की होड़ में कई बार डंपर चालक लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है।

लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे डंपरों की गति सीमा तय की जाए और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.