बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के बुलंदसेवा फाउंडेशन की टीम द्वारा जहांगीराबाद स्थित एक वृद्धाश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बुलंदसेवा फाउंडेशन की टीम द्वारा जहांगीराबाद स्थित एक वृद्धाश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक प्रदीप भारद्वाज के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में वृद्धजनों को अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ स्वच्छ, पौष्टिक भोजन और मिष्ठान का वितरण किया गया।
इस भावुक अवसर पर संस्थापक प्रदीप भारद्वाज और अंकुश राणा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वृद्धाश्रम में आकर बुजुर्गों के बीच समय बिताना दिल को असीम सुकून देता है। उन्होंने कहा, “इन बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद ही हमारी पूरी टीम के लिए सबसे बड़ा वरदान है।” वहीं आश्रम की संचालिका ने फाउंडेशन की सराहना करते हुए बताया कि प्रदीप भारद्वाज की टीम समय-समय पर यहाँ आकर सेवा कार्य करती रहती है। इससे पहले भी संस्था द्वारा आश्रम में पंखे लगवाने जैसी कई बुनियादी ज़रूरतें पूरी की जा चुकी हैं।
इस सेवामयी कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जिला सचिव राजेश राणा, अंकुश राणा, मीडिया प्रभारी विनोद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अनुज शर्मा (अमरपुर) और योगी भारद्वाज सहित कई गणमान्य सदस्य प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पीबीसी भदोही ने जीता इराकियाना कप सीजन-3 का खिताब, फरहान को मिली ई-बाइकhttps://t.co/IfRjC3nWgp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 10, 2026












