सिकंदराबाद में गैस सिलेंडर में लगी आग, घर जलकर राख, परिवार बाल-बाल बचा

बुलंदशहर

बुलंदशहर सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सरकारी कॉलोनी में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र स्थित सरकारी कॉलोनी में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय घर में मौजूद परिवार के लोगों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय रसोई में गैस सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पलभर में रसोई से होते हुए पूरे घर में फैल गईं। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के रहवासी मौके पर दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण वे सफल नहीं हो सके।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायरफाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। तब तक घर का सारा सामान, फर्नीचर, कपड़े और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो चुके थे।

आग लगने की घटना में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं, लेकिन गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो जाने से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के असली कारणों की जांच कर रहा है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि गैस सिलेंडर के रेगुलेटर या पाइप में रिसाव के कारण यह हादसा हुआ होगा। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.