सहारनपुर: शादी समारोह में दबंगई, पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला कर किया गंभीर रूप से घायल

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राणा गार्डन शेखपुरा कदीम में एक शादी समारोह के दौरान जमकर उत्पाद और मारपीट का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राणा गार्डन शेखपुरा कदीम में एक शादी समारोह के दौरान जमकर उत्पाद और मारपीट का मामला सामने आया है। यहां कुर्बान नामक व्यक्ति के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था, तभी एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।

पीड़ित कुर्बान के अनुसार, पठानपुरा घंटाघर का रहने वाला एक युवक नशे की हालत में समारोह में घुस आया। उसने बिना किसी वजह के कुर्बान के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके कपड़े तक फाड़ दिए। जब कुर्बान के पुत्र ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों द्वारा आनन-फानन में घायल युवक को देहात कोतवाली पुलिस के पास ले जाया गया, जहां से पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल में युवक की गंभीर चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि खुलेआम हुई इस गुंडागर्दी और शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे वे बेहद परेशान हैं। वहीं, इस मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर मिल चुकी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.