आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 नकलविहीन कराने को बुलन्दशहर पुलिस अलर्ट, SSP ने किया परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण

बुलंदशहर

बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए बुलन्दशहर पुलिस ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए बुलन्दशहर पुलिस ने कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने SSP_BHR के तहत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण कर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान SSP ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर अभ्यर्थियों की पहचान सत्यापन, चेकिंग, फ्रिस्किंग और अन्य सुरक्षा प्रक्रियाओं को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए केंद्रों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए।

SSP ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर परीक्षा से जुड़ी भ्रामक, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने और ऐसे मामलों में तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गईं।

SSP ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की निष्पक्षता प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति या गिरोह के विरुद्ध तत्काल कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, मोबाइल पार्टियां, डायल-112 और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरंतर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है।

बुलन्दशहर पुलिस ने परीक्षा को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए हैं। समस्त व्यवस्थाएं लगातार पर्यवेक्षण में संचालित की जा रही हैं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.