महराजगंज
महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा ओढ़वलिया निवासी हरिश्चंद्र 42 वर्ष, पुत्र काशी की जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा ओढ़वलिया निवासी हरिश्चंद्र 42 वर्ष, पुत्र काशी की जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हरिश्चंद्र वहां एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
परिजनों के अनुसार, 4 जून को उन्हें सूचना मिली कि हरिश्चंद्र का क्षत-विक्षत शव झाड़ियों में मिला है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि किसी जंगली जानवर ने उन्हें अपना शिकार बनाया है, लेकिन परिजन इस थ्योरी को खारिज कर रहे हैं। परिजनों का गंभीर आरोप है कि यह जंगली जानवर का हमला नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने बताया कि पत्नी के निधन के बाद से हरिश्चंद्र का ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था और दो-तीन महीने पहले उन्हें धमकियां भी मिली थीं।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर प्रशासन से मिली प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण वन्यजीव का हमला बताया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













