महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के सुकरहर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर डायल 112 के एक चालक होमगार्ड द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के सुकरहर गांव में पारिवारिक कलह से तंग आकर डायल 112 के एक चालक होमगार्ड द्वारा जहरीला पदार्थ खाने का मामला सामने आया है। समय रहते अस्पताल पहुंचने और त्वरित इलाज मिलने से होमगार्ड की जान बच गई है।
जानकारी के अनुसार, सुकरहर गांव निवासी वकील चौधरी (55 वर्ष), पुत्र तीर्थराज चौधरी, होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी निचलौल में पीआरवी (डायल 112) वाहन पर बतौर चालक लगी हुई है। सोमवार को पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर उन्होंने घर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर वे खुद ही भागकर तत्काल निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे।
अस्पताल में डॉक्टरों की पूछताछ के दौरान वकील चौधरी ने पारिवारिक कलह के कारण जहर खाने की बात स्वीकार की। निचलौल सीएचसी प्रभारी डॉ. उमेश चंद्र ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने फौरन इलाज शुरू किया। अब होमगार्ड की हालत पूरी तरह ठीक है और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













