बुलंदशहर
बुलंदशहर शासन द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप चौहान का जनपद हाथरस स्थानांतरण किए जाने पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, पदाधिकारियों और सर्वसमाज के लोगों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर शासन द्वारा पुलिस क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप चौहान का जनपद हाथरस स्थानांतरण किए जाने पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, पदाधिकारियों और सर्वसमाज के लोगों ने उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान सीओ कार्यालय पहुंचे गणमान्य लोगों ने उनके कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की।
विदाई समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने निवर्तमान सीओ को स्मृति-चिह्न, शॉल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि अनूपशहर में उनके कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रही और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय थी।
इस मौके पर भावुक होते हुए सीओ विकास प्रताप चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अनूपशहर के लोगों से मिला अगाध प्रेम और प्रशासनिक सहयोग उनके जीवन में सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगत सिंह सिसोदिया, किशनपाल राघव, अरविंद चौधरी और रोहतास सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













