हापुड़
हापुड़/सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़/सिंभावली: क्षेत्र के गांव बक्सर में एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इसे लेकर परिजनों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है, जबकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देने का दावा कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बक्सर निवासी एक युवक शनिवार रात पुराने नेशनल हाईवे की ओर गया था। आरोप है कि रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोककर विवाद शुरू कर दिया और कहासुनी बढ़ने पर धारदार हथियार से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। लहूलुहान युवक किसी तरह गांव के पास पहुंचा, लेकिन बेहोश होकर गिर गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
रविवार को थाना प्रभारी ने मेरठ के अस्पताल पहुंचकर घायल का हालचाल जाना। डॉक्टरों के मुताबिक युवक के सिर में गंभीर चोट है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नामजद व संदिग्ध आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













