हापुड़
हापुड़/बाबूगढ़ बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर रात कनिया फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़/बाबूगढ़ बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर रात कनिया फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बिगास गांव निवासी क्रांति के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे कनिया फाटक के पास एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। बाबूगढ़ पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, लेकिन रात में शिनाख्त न होने के कारण शव को मोर्चरी भेज दिया गया था। रविवार को उसकी पहचान हुई।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को पारिवारिक अनबन के बाद वह घर से निकला था। रविवार सुबह तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद हादसे की खबर मिली। परिजनों ने बताया कि क्रांति आगामी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाला था। कार्यवाहक थाना प्रभारी वरुण मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













