जौनपुर
जौनपुर तहसील क्षेत्र के पसियाही कला गांव में सोमवार को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर तहसील क्षेत्र के पसियाही कला गांव में सोमवार को सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। वर्तमान ग्राम प्रधान के पति पर सत्ता और पद के रसूख के बल पर सरकारी बांध की कीमती जमीन पर पक्का निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगा है। इससे नाराज दर्जनों ग्रामीणों ने मड़ियाहूं तहसील कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) व तहसीलदार को लिखित शिकायती पत्र सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
आराजी संख्या 756 पर कब्जे का आरोप
एसडीएम को सौंपे गए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाली आराजी संख्या 756 की भूमि राजस्व अभिलेखों में बांध खाते के नाम दर्ज सरकारी संपत्ति है। यह जमीन पूरी तरह से सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान पति संतराज (पुत्र टिप्पू) इस पर जबरन पक्का निर्माण करवा रहे हैं। यदि इस अवैध निर्माण को तुरंत नहीं ढहाया गया, तो ग्राम सभा को ऐसी अपूरणीय क्षति होगी जिसकी भरपाई नामुमकिन है।
ग्रामीणों की मांग: पैमाइश कर चले बुलडोजर
तहसील परिसर में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन के सामने अपनी तीन प्रमुख मांगें रखीं:
राजस्व टीम तुरंत मौके पर जाकर जमीन की सटीक पैमाइश करे।
सरकारी भूमि को भू-माफियाओं और दबंगों के चंगुल से पूरी तरह मुक्त कराया जाए।
वहां किए गए अवैध पक्के निर्माण को बुलडोजर चलाकर तत्काल ध्वस्त किया जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से अमरेश, कैलाश, अरविंद, विनोद समेत पसियाही कला गांव के दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
प्रशासन का पक्ष: इस पूरे मामले पर क्षेत्र के हल्का लेखपाल ऋषिकांत ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया गया है। शिकायत मिलते ही राजस्व टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सरकारी बांध की जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रुकवा दिया है। मामले की आगे की विधिक जांच की जा रही है, जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













