महराजगंज: शादी समारोह में टेंट लगाने के दौरान करंट लगने से बीडीसी सदस्य की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर विकास खंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के मानिकतलाव गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रवण पटेल की रविवार देर रात एक शादी समारोह में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर विकास खंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ के मानिकतलाव गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रवण पटेल की रविवार देर रात एक शादी समारोह में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से ही मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

टेंट का पर्दा लगाते समय हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बीडीसी सदस्य श्रवण पटेल राजनीति के साथ-साथ टेंट का व्यवसाय भी करते थे। रविवार की रात करीब 11 बजे वह पास के ही गांव रिसालपुर में एक शादी समारोह में टेंट का पर्दा लगा रहे थे। इसी दौरान वह अचानक वहां दौड़ रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

आनन-फानन में स्थानीय लोग और परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  लक्ष्मीपुर लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल सीएचसी बनकटी के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, बनकटी अस्पताल पहुँचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची। थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने जताया दुख
श्रवण पटेल के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही तमाम स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

शोक संवेदना व्यक्त करने वाले प्रमुख नाम: लक्ष्मीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पांडेय, भाजपा नेता हरिकेश चंद्र पाठक, बीडीसी सदस्य मिथिलेश धीरेंद्र पांडेय और शेषमन यादव सहित कई दिग्गजों ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.