बुलंदशहर के किसानों के लिए खुशखबरी: 3200 मीट्रिक टन यूरिया पहुंची, कल से सोसाइटियों पर वितरण शुरू एक हफ्ते में सभी साधन सहकारी समितियों पर मिलेगा पर्याप्त स्टॉक, किसानों की चिंता हुई खत्म

बुलंदशहर

बुलंदशहर के किसानों को यूरिया को लेकर बड़ी राहत मिली है। जनपद में आज 3200 मीट्रिक टन यूरिया की रेक पहुंच गई है, जिसे 9 जून को जिले की सभी साधन सहकारी समितियों पर भेजा जाएगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर के किसानों को यूरिया को लेकर बड़ी राहत मिली है। जनपद में आज 3200 मीट्रिक टन यूरिया की रेक पहुंच गई है, जिसे 9 जून को जिले की सभी साधन सहकारी समितियों पर भेजा जाएगा। याकूबपुर साधन सहकारी समिति को आज ही 500 बोरी यूरिया की गाड़ी मिल जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अगले एक सप्ताह में सभी सोसाइटियों पर किसानों की जरूरत के हिसाब से पर्याप्त यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। इससे रबी की तैयारी में लगे किसानों को अब खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने आज जिलाधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, एडीसीओ हरिंदर कुमार और एडीओ अनुज कुमार से बैठक कर किसानों की मांग रखी। संगठन ने राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी की अध्यक्षता में पूरे जिले में यूरिया को लेकर अभियान चलाया था।

चौधरी कुलदीप गुड्डू ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, एआर कोऑपरेटिव और पूरी प्रशासनिक टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन प्रदेश भर में किसानों को समय पर यूरिया दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है।

बैठक के अंत में भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया
भाकियू अराजनैतिक जिंदाबाद, राजेश चौहान जिंदाबाद, मांगेराम त्यागी जिंदाबाद, हरनाम वर्मा जिंदाबाद, बाबा राजेंद्र मलिक जिंदाबाद, धर्मेंद्र मलिक जिंदाबाद, दिगंबर सिंह जिंदाबाद। जय जवान जय किसान।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.