बलिया
बलिया अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बलिया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में थाना मनियर पुलिस टीम ने घाघरा नदी के तटीय सीमावर्ती इलाकों में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण पर कड़ा प्रहार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मनियर अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घाघरा नदी के किनारे बार्डर क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने शराब बनाने के उद्देश्य से छुपाकर रखा गया लगभग 8,000 लीटर अवैध लहन और शराब बनाने वाली कई भट्ठियों को मौके पर ही पूरी तरह नष्ट कर दिया।
हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके कारण कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निष्कर्षण को रोकने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













