बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत औरंगाबाद कसेर स्थित श्री दुर्गा धाम हनुमान मंदिर में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत औरंगाबाद कसेर स्थित श्री दुर्गा धाम हनुमान मंदिर में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन मंदिर के 18वें वार्षिक स्थापना दिवस के पावन अवसर पर किया जा रहा है।

पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
कथा के मुख्य प्रसंगों की शुरुआत से पहले नगर में एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़े, डीजे और बैंड-बाजों की मधुर भक्ति धुनों के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश रखकर प्रतिभाग किया। विद्वान आचार्यों और पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश का विधिवत पूजन संपन्न कराया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
15 जून तक चलेगा कथा ज्ञान यज्ञ
कार्यक्रम के मुख्य यजमान पूर्व जिला जज रमेश चंद्र दिवाकर और उनके सुपुत्र देवेश दिवाकर ने व्यास पीठ का पूजन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। यह श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ सोमवार से प्रारंभ होकर आगामी 15 जून तक निरंतर चलेगा, जिसमें कथा व्यास द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का रसपान कराया जाएगा।
इस आध्यात्मिक आयोजन के दौरान औरंगाबाद कसेर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष, बुजुर्ग, युवा और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













