महराजगंज
महराजगंज जनपद के प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इस कहावत को महराजगंज के सिसवा नगरपालिका अंतर्गत मीराबाई नगर वार्ड निवासी तीन वर्षीय मेधश्वी शर्मा ने सच कर दिखाया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इस कहावत को महराजगंज के सिसवा नगरपालिका अंतर्गत मीराबाई नगर वार्ड निवासी तीन वर्षीय मेधश्वी शर्मा ने सच कर दिखाया है। मेधश्वी की मधुर आवाज और लोकगीत गाने का अंदाज इन दिनों क्षेत्र के लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मेधश्वी स्थानीय व्यवसायी कृष्णमुरारी शर्मा और गृहिणी लक्ष्मी शर्मा की पुत्री हैं और नगर के ही मलवरी कॉन्वेंट स्कूल में यूकेजी UKG की छात्रा हैं।
महोत्सव के मंच पर पहले भी बिखेर चुकी हैं जलवा
मेधश्वी ने यह प्रतिभा पहली बार नहीं दिखाई है, इससे पहले भी वह अपनी कला का परिचय दे चुकी हैं। पिछले वर्ष आयोजित ‘महराजगंज महोत्सव’ के मंच पर उन्होंने ‘बरसाने की छोरी’ और ‘राधा गोरी है’ जैसे गीतों पर बेहद मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी थीं।
कार्यशाला में सुर-ताल सुन सीखा गायन
इन दिनों सिसवा नगर में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के तत्वावधान में ‘नाद प्रवाह’ कार्यक्रम के तहत 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन लोकगायन कार्यशाला का आयोजन चल रहा है। मेधश्वी अपनी बड़ी बहन मायरा के साथ इस कार्यशाला में रोजाना नियमित रूप से पहुंचती हैं। वहां चल रहे अभ्यास सत्रों के दौरान वह बड़े कलाकारों को लोकगीत गाते हुए बेहद ध्यान से सुनती और सीखने का प्रयास करती थीं।
प्रशिक्षक और दर्शक रह गए हैरान
कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक उमाशंकर जायसवाल ने शनिवार को नन्हीं मेधश्वी को गुनगुनाते देख उनसे मंच पर एक लोकगीत गाने को कहा। मेधश्वी ने जैसे ही माइक थामकर गाना शुरू किया, उनके स्पष्ट उच्चारण, सुर और लय की गहरी समझ को देखकर वहां मौजूद सभी संगीत प्रेमी और कलाकार दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। पूरी कार्यशाला परिसर मेधश्वी की प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
उज्ज्वल भविष्य का संकेत
प्रशिक्षक उमाशंकर जायसवाल ने मेधश्वी की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में संगीत के प्रति ऐसा समर्पण और सुर-ताल की अद्भुत समझ ईश्वर की देन है। यह उनके बेहद उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि मेधश्वी को इसी तरह निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन मिलता रहा, तो वह आगे चलकर देश के बड़े मंचों पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।
कानपुर देहात: दामाद ने पत्नी को छोड़ सगी सास से रचाई शादी; कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें कीं वायरल, जोड़ा फरारhttps://t.co/xEsEd5ArcM
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 8, 2026













